{"_id":"6a085fa91e4dbe816d02c7bb","slug":"body-of-a-youth-from-badaun-found-lying-in-a-drain-near-jaitipur-police-station-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-173419-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जैतीपुर थाने के पास नाले में पड़ा मिला बदायूं के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जैतीपुर थाने के पास नाले में पड़ा मिला बदायूं के युवक का शव
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के पापड़ गांव निवासी अनुज सिंह (37) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव जैतीपुर थाने के पास नाले में पड़ा मिला। सोशल मीडिया से हुई जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजन शव को देखकर बिलख पड़े।
परिजनों ने बताया कि अनुज सिंह शराब अधिक पीते थे। उनकी पत्नी अपने बेटे के साथ मायके में रह रही है। यहां अनुज सिंह अपने पिता के साथ रहते थे। उनके पैरों में दर्द की शिकायत थी। शुक्रवार की सुबह वह बरेली से दवाई लेने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वापस घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
शनिवार की सुबह थाने के पास नाले में उनका शव मिला। लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव की पहचान के लिए उनके फोटो को सोशल मीडिया ग्रुप पर डाला। जैतीपुर निवासी उनके बहनोई नन्हे सिंह ने शव की पहचान की और उनके परिजनों को सूचना दी। बदायूं से आए परिजन अनुज सिंह के शव को देख रो पड़े। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को कुछ लोगों ने अनुज सिंह को शराब के नशे में देखा भी था।
विज्ञापन
जैतीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। अब तक मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है।