फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Body of a young man found hanging from a tree under suspicious circumstances.

Shahjahanpur News: पेड़ से संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 30 Apr 2026 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging from a tree under suspicious circumstances.
नितिन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। मोहल्ला शास्त्रीनगर में राधेश्याम की चक्की वाली गली में किराये के मकान में रहने वाले ब्रज मोहन के 28 वर्षीय पुत्र नितिन का शव बुधवार को सुबह घर की छत पर पीपल के पेड़ से संदिग्ध हालात में लटका मिला। पुलिस की शुरुआती जांच में आर्थिक तंगी से परेशान होकर युवक के जान देने की बात सामने आई है। वहीं, कुछ लोग प्रेम प्रसंग की बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की रात ब्रजमोहन के घर के सभी सदस्य सो रहे थे। उनकी पुत्री ज्योति ने बताया कि भाई नितिन उनके पास चारपाई पर सो रहा था। देर रात उसके फोन का अलार्म बजने पर वह जाग गईं। भाई ने धोखे से अलार्म लग जाने की बात कहकर उनसे सो जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

सुबह छह बजे पड़ोसी ने बताया कि नितिन का शव पेड़ से लटका हुआ है। पीपल के जिस पेड़ पर नितिन का शव लटका मिला, वह उनके मकान के पीछे संविलियन विद्यालय में लगा है और उसकी टहनियां मकान की छत तक फैली हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि युवक की मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, घर वाले नितिन की किसी से कोई रंजिश होने से इन्कार कर रहे हैं। नितिन की चार बहने हैं और उनकी शादी हो चुकी है। बड़े भाई बबलू की शादी नहींं हुई है और नितिन भी अविवाहित था।


000
आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

ब्रज मोहन बरेली हाईवे पर पान-पुड़िया का खोखा चलाते थे। उससे घर का खर्च नहीं चलने के कारण नितिन ने किराये की दुकान में होटल खोल लिया था। कुछ माह पहले ब्रज मोहन की तबीयत खराब हो जाने पर उनका खोखा बंद हो गया। बाद में गैस सिलिंडर की किल्लत होने पर 20 दिन पहले होटल भी बंद हो गया। घरवालों व पड़ोसियों के अनुसार आमदनी का कोई जरिया नहीं बचने से नितिन काफी परेशान और गुमसुम रहने लगा था। वह किसी से ज्यादा बातचीत भी नही करता था।

नितिन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

नितिन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed