{"_id":"635fea6643a37d00974597d0","slug":"body-of-a-teenager-missing-for-three-days-was-found-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: तीन दिन से लापता किशोर का शव मिला, आक्रोशित परिजनों ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: तीन दिन से लापता किशोर का शव मिला, आक्रोशित परिजनों ने थाना घेरा
Mon, 31 Oct 2022 09:02 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 31 Oct 2022 09:02 PM IST
सार
लापता हाईस्कूल के छात्र रामजी (16) का शव सोमवार शाम बरामद हुआ। गुमशुदगी की रिपोर्ट न दर्ज करने और पुलिस की लापरवाही पर भड़के परिजनों ने सोमवार शाम थाने के बाहर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
रामचंद्र मिशन थाने से दो सौ मीटर दूरी पर तीन दिन से लापता हाईस्कूल के छात्र रामजी (16) का शव सोमवार शाम बरामद हुआ। गुमशुदगी की रिपोर्ट न दर्ज करने और पुलिस की लापरवाही पर भड़के परिजनों ने सोमवार शाम थाने के बाहर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। तीन घंटे बाद रात करीब आठ बजे पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए जाम लगाने वालों को रोड से हटवा दिया। परिवार वालों ने एक लड़की और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी मुनीम गुप्ता कबाड़ का कारोबार करते हैं। उनका पुत्र रामजी गुप्ता देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। तीन दिन पहले वह अचानक अपना फोन घर पर छोड़कर लापता हो गया था। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि परिवार वालों ने एक किशोरी, उसकी मां समेत दो तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन