{"_id":"69270e7f4bffc0baa00efaea","slug":"body-found-lying-on-railway-track-brother-files-murder-report-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-158774-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव, भाई ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव, भाई ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट के गांव कुइया कटैया निवासी 26 वर्षीय लक्ष्मीकांत की मौत के मामले में उनके भाई अवधेश त्रिवेदी की तहरीर पर दो महीने बाद थाना सदर बाजार में हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोप है कि शराब पिलाकर हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर डालकर आरोपी भाग गए। वह 30 सितंबर से लापता था और पांच अक्तूबर को उसका शव मिला था। पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
30 सितंबर को विजय प्रकाश त्रिवेदी का पुत्र लक्ष्मीकांत मेला देखने के लिए निकला था। अवधेश ने बताया कि उसे गांव का अजय कुमार घर से ले गया था। उसके पास 20 हजार रुपये, मोबाइल भी था। शाम करीब साढ़े छह बजे भतीजे के पास लक्ष्मीकांत ने कॉल कर मेले में होने की जानकारी दी।
पांच अक्तूबर को पीड़ित ने सदर थाने में तहरीर दी। पता चला कि लक्ष्मीकांत का शव रेलवे डाउनलाइन पर निजामपुर गौटिया के पास पड़ा है। मृतक के भाई का आरोप है कि अजय, वेदराम व राकेश ने शराब पिलाकर भाई की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। बताया कि पूर्व में अजय से उनके भाई की 2500 रुपये को लेकर मारपीट हो गई थी। इसी को लेकर अजय पुरानी रंजिश मानता था। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।