फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young men committed suicide by hanging themselves at different places

Shahjahanpur News: अलग-अलग स्थानों पर युवकों ने फंदे से लटक कर दे दी जान

Sat, 26 Jul 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Young men committed suicide by hanging themselves at different places
शाहजहांपुर। दो अलग-अलग स्थानों पर युवकों ने फंदे से लटक कर जान दे दी।
विज्ञापन

जलालाबाद। पीरू गांव निवासी 30 वर्षीय शैलेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार रात किसी समय खेत पर बने मचान से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह खेत पर गए ग्रामीणों के जरिये जानकारी होने पर उनके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरंभिक जांच कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। बड़े भाई वीरपाल ने बताया कि शैलेंद्र छह भाइयों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित और मानसिक रूप से कमजोर था। बताया कि भाई तीन-चार दिन से अजीब हरकतें कर रहा था। रात को घर से निकल गया और गांव से करीब दो किलोमीटर दूर दूसरे के खेत में भाई ने आत्मघाती कदम उठा लिया। संवाद
पुवायां। गांव सदापुर निवासी 30 वर्षीय युवराज का शव शुक्रवार को गांव से बाहर खेत में पेड़ से फंदे से लटका मिला।
शुक्रवार सुबह गांव के लोगों खेतों की ओर गए तो युवराज का शव एक मैरिज लॉन के पास पेड़ से फंदे से लटका देख परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। इस बीच मौके पर गांव के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवराज के परिजनों से जानकारी ली और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि युवराज के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। युवराज मां और ताऊ के पास रहता था। वह शराब का आदी था और मजदूरी के साथ ही खेतों की रखवाली करता था। युवराज बृहस्पतिवार रात घर से चला गया था। परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed