फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Board meeting: Councilors accused employees of arbitrariness

बोर्ड बैठक : सभासदों ने लगाया कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप

Sun, 08 Sep 2024 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 08 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Board meeting: Councilors accused employees of arbitrariness
जलालाबाद। नगर पालिका सभागार में शनिवार को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में जनहित से जुड़े चार विभिन्न प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो गए। परशुरामपुरी वार्ड के सभासद मनोज अग्निहोत्री व अंगदनगर के गिरिजेश कटियार सहित कई सभासदों ने पालिका कर्मचारियों पर किसी तरह की जानकारी मांगने पर टालमटोल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष शकील खां की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने सभासदों के आरोप को गंभीरता से लेते हुए ईओ एचएन उपाध्याय से नाराजगी जताई। कहा कि कर्मचारियों के इस रवैये और अन्य अव्यवस्थाओं में तत्काल सुधार किया जाए। उन्होंने हर कार्य के लिए संबंधित अनुभाग की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। विधायक ने सभासदों से नगर की बेहतरी के लिए प्रयास करने की अपील की।
विज्ञापन

कहा कि नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित आंबेडकर पार्क का सुंदरीकरण और ओपन जिम खोलने का कार्य जल्द शुरू कराने का उल्लेख किया। विधायक ने सभासदों को नगर के विस्तारीकरण का प्रस्ताव पास कराने का सुझाव दिया। इससे पूर्व बैठक में पालिका द्वारा शव वाहन खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा निर्माण कार्य समेत अन्य कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed