फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Board examinees quelling queries from the helpdesk

हेल्पडेस्क के नंबरों पर कॉल कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर रहे बोर्ड के परीक्षार्थी

Sun, 06 Mar 2022 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Board examinees quelling queries from the helpdesk
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए तहसील स्तर पर हेल्पडेस्क बनाई गई है। इन पर विषयवार शिक्षकों को तैनात किया है। फोन पर बात करके परीक्षार्थी विषय संबंधित समस्या का समाधान करा रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील सदर हेल्पडेस्क के नोडल अधिकारी व जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तमाम जिज्ञासाएं रहती हैं। उनको शांत करने के लिए बोर्ड ने हेल्पडेस्क स्थापित करने का निर्णय लिया है। हेल्पडेस्क पर तैनात शिक्षकों के जारी मोबाइल नंबरों पर परीक्षार्थियों की कॉल आ रही हैं। अधिकांश परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षाएं कब से शुरू होंगी, एडमिट कार्ड कब आएगा, एग्जाम ऑफलाइन या ऑनलाइन होगा, एग्जाम में प्रश्न नए ब्लू प्रिंट या पुराने ब्लू प्रिंट से आएंगे, प्रश्न बैंक से कितने प्रश्न आएंगे आदि सवाल पूछे गए हैं। विषय से जुड़े सवालों का हल जानने के लिए भी कॉल आती हैं।
विज्ञापन

इनका विषय विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया जा रहा है। बताया कि शुक्रवार को एसपी इंटर कॉलेज के छात्र शिवम शर्मा ने हेल्पडेस्क के जारी नंबर पर कॉल करके विषय विशेषज्ञ से सवाल किया। उसका प्रश्न विश्व में उच्च जनसंख्या घनत्व वाले अनेक क्षेत्र हैं, ऐसा क्यों रहा। इसी तरह से इस्लामिया इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र शाद सिद्दीकी ने बीजगणित के फलन तथा संबंध को समझने के लिए कॉल किया। जीआईसी के हाईस्कूल के छात्र वंश कुमार सिंह ने पूछा कि गणित के प्रश्न पत्र में अच्छे अंक कैसे प्राप्त करें। इस्लामियां इंटर कॉलेज के छात्र मो. इमानदुल हक ने समीकरण को हल करने की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह आठ से रात आठ बजे तक करें कॉल
जनपदीय नोडल अधिकारी धनवीर ने बताया कि हेल्पडेस्क पर विषय वार तैनात शिक्षकों के जारी मोबाइल नंबर पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक कॉल करके परीक्षार्थी अपनी सवाल-जवाब कर सकते हैं। परीक्षार्थियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तनाव लेने की जरूरत नहीं है। विषय-विशेषज्ञों से बात कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करें।
सदर तहसील में तैनात शिक्षक व मोबाइल नंबर
विषय - शिक्षक - मोबाइल नंबर
अंग्रेजी - शहला कदीर, जीआईसी - 9837904232
भौतिक विज्ञान - मो. अशरफ खां, इस्लामियां इंटर कॉलेज - 9411048497
रसायन विज्ञान - निधि प्रज्ञा, जीआईसी, 8218142188
गणित - सगीर अहमद, इस्लामिया इंटर कॉलेज - 9452002708
जीव विज्ञान - आसिफ खान, इस्लामियांइंटर कॉलेज - 9506529910
भूगोल - सुशील गुप्ता, एसपी कॉलेज - 8869966909
अर्थशास्त्र - आस्था वर्मा, जीजीआईसी - 7388527853
तहसील पुवायां में विषय वार शिक्षक व मोबाइल नंबर
विषय - शिक्षक - मोबाइल नंबर
अंग्रेजी - रामबहादुर, पुवायां इंटर कॉलेज - 9457044925
भौतिक विज्ञान - राकेश कुमार सुमन, पुवायां इंटर कालेज, 9807135764
रसायन विज्ञान - विनोद कुमार वर्मा, पुवायां इंटर कालेज, 9044421784
गणित - सीताराम, पुवायां इंटर कालेज, 9452674084
जीव विज्ञान - रवि वर्मा, पुवायां इंटर कालेज, 9917460708
भूगोल - जमुना प्रसाद, पुवायां इंटर कालेज, 9794092774
अर्थशास्त्र - राजेश कुमार प्रजापति, पुवायां इंटर कालेज, 9456484337
तहसील कलान में विषय वार शिक्षक व मोबाइल नंबर
विषय - शिक्षक - मोबाइल नंबर
अंग्रेजी - सियाराम, जीआईसी कलान - 9695664041
भौतिक विज्ञान - देवकी नंदन, जानकी महाराज इंटर कॉलेज मिर्जापुर - 7309044999
रसायन विज्ञान - नारायण दत्त गंगवार, श्री जानकी महाराज इंटर कॉलेज मिर्जापुर - 9450370918
गणित - धर्मेंद्र कुमार सिंह, मकरंद सिंह इंटर कालेज कलान - 9450442111
जीव विज्ञान - सत्यपाल, मकरंद सिंह इंटर कालेज कलान - 7017389469
भूगोल - प्रियंका वर्मा, राजकीय उमा विद्यालय सादिकपुर - 8081619425
अर्थशास्त्र - आशा देवी, राजकीय उमा विद्यालय हथिनी नगरिया - 8700231617
तहसील जलालाबाद में विषय वार शिक्षक व मोबाइल नंबर
विषय - शिक्षक - मोबाइल नंबर
अंग्रेजी - सेवाराम, काकोरी शहीद इंटर कॉलेज - 9695769931
भौतिक विज्ञान - गुड़िया रानी, राजकीय उमा विद्यालय ककराला - 7895320060
गणित - आशीष मोहन मिश्रा, काकोरी शहीद इंटर कॉलेज - 9935291984
जीवन विज्ञान - प्रतिभा सिंह, सेठ सियाराम इंटर कॉलेज - 9580950415
भूगोल - हरिकेश यादव, सेठ सियाराम इंटर कॉलेज - 8004413308
अर्थशास्त्र - धनपत सिंह, काकोरी शहीद इंटर कालेज - 8382818607
तिलहर में तैनात शिक्षक
अंग्रेजी - विजय पाल, एलबीजेपी इंटर कालेज - 9026894650
भौतिक विज्ञान - अनिल कुमार, एलबीजेपी इंटर कालेज - 9450445586
रसायन विज्ञान - मोहित कुमार, आरवीएम इंटर कालेज - 9997788242
गणित - दल सिंह, आरवीएम इंटर कालेज - 9897943142
जीव विज्ञान - सुरेश कुमार, आरवीएम इंटर कालेज - 9454530981
भूगोल - संदीप कुमार पांडेय, आरवीएम इंटर कालेज - 7054200535
अर्थशास्त्र - चुन्नी लाल, आरवीएम इंटर कॉलेज - 9044672488
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed