फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Blood donation camp today, become a partner of virtue by donating

Shahjahanpur News: रक्तदान शिविर आज, महादान कर बनें पुण्य के भागीदार

Wed, 14 Jun 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Blood donation camp today, become a partner of virtue by donating
शाहजहांपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की सारी तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं। रक्तदान की इस मुहिम में शामिल होकर आप भी पुण्य के भागीदार बन सकते हैं।
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस पर हर साल अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस साल भी राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में सुबह दस बजे से शिविर आयोजित होगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जीतू राज ने बताया कि किसी फैक्टरी में रक्त का निर्माण नहीं हो सकता है। आपके एक यूनिट रक्त से चार मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रक्तदाता से एक बार में 350 एमएल रक्त लिया जाता है। इसका उपयोग मरीज में खून की कमी होने या फिर ऑपरेशन के समय किया जाता है। रक्त से प्लाज्मा, प्लेटलेट्स, क्रोयोप्रेसिपिटेट आदि अलग किया जाता है। रक्तदान से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। बल्कि रक्तदान के बाद नए खून का निर्माण होने से ऊर्जा में इजाफा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मयज्ञ और व्यापार मंडल के सहयोग से भी लगेंगे शिविर
अमर उजाला फाउंडेशन के साथ कर्मयज्ञ संस्था, आर्य महिला डिग्री कॉलेज और उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट रक्तदान शिविर का आयोजन करेंगे। अमर उजाला फाउंडेशन, कर्मयज्ञ संस्था और आर्य महिला डिग्री कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन कॉलेज परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। रक्तदान के इच्छुक व्यक्ति इन स्थानों पर पहुंचकर भी रक्तदान कर सकते हैं। इसके अलावा अमर उजाला फाउंडेशन और उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संयुक्त तत्वावधान में टाउनहॉल स्थित डॉ. बीएन बहल अस्पताल के ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed