{"_id":"659aa6001cde558492009ad7","slug":"blocked-by-keeping-dead-body-on-national-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-11248-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नेशनल हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नेशनल हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
विज्ञापन
मृतका लक्ष्मी देवी का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
सिंधौली (शाहजहांपुर)। गांव कटैया खुर्द निवासी विवेक कुमार की पत्नी लक्ष्मी देवी (60) की मौत के बाद ससुरालियों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज मायके वालों ने रविवार को शव नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस के पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने पर शांत हुए और आधे घंटे बाद जाम खोला।
क्षेत्र के गांव दिवाली निवासी राजेश ने छह साल पहले पुत्री लक्ष्मी देवी की शादी विवेक कुमार से की थी। शुक्रवार की रात ससुराल में लक्ष्मी खाना खाने के बाद एक वर्षीय पुत्री सत्या को लेकर कमरे में सोने चली गई। शनिवार की सुबह कमरे के हुक से लक्ष्मी का शव फंदे से लटका मिला था।
इस मामले में मृतक के ससुर ने पुलिस को बताया था कि लक्ष्मी के मायके में दावत थी, जहां नहीं जाने देने पर नाराज होकर उसने फंदे से लटककर जान दे दी। जबकि, मायके पक्ष के लोग हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगा रहे थे। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
रविवार दोपहर 12 बजे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे पर महुआ पाठक गांव के पास जाम लगा दिया। जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। सूचना पर उप निरीक्षक रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने मृतका के चाचा दिनेश से बात की, तब कहीं 30 मिनट के बाद जाम खोला गया। पुलिस ने दिनेश की तहरीर पर विवेक, ससुर विश्राम, देवर अखिलेश व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से मौत होना आया है।
-
बाइक नहीं देने पर प्रताड़ित करने का आरोप
मृतका के चाचा दिनेश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि लक्ष्मी के ससुराल वाले दहेज में बाइक व अन्य सामान की मांग कर रहे थे। आर्थिक तंगी का हवाला देने पर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया।