फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   block at shahjahanpur up line

शाहजहांपुर यार्ड में अप लाइन पर आज ढाई घंटे का ब्लॉक 

Sat, 27 Jan 2018 07:04 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Sat, 27 Jan 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
block at shahjahanpur up line
डेमो इमेज

रेलवे स्टेशन के यार्ड में अप लाइन पर रविवार को ढाई घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान सीतापुर से शाहजहांपुर के बीच चलने वाली दो रेलगाडिय़ों को रोजा जंक्शन से ही वापस कर दिया जाएगा। यह ब्लॉक रेल ट्रैक मरम्मत के लिए लिया जा रहा है।

विज्ञापन

शाहजहांपुर स्टेशन पर अप लाइन के प्वाइंट नंबर 86 पर रविवार दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक का ब्लॉक लिया गया है। इस ढाई घंटे के ब्लॉक के दौरान अप 55045 सीतापुर कैंट-शाहजहांपुर पैसेंजर शाहजहांपुर स्टेशन नहीं पहुंचेगी। इस ट्रेन को रोजा जंक्शन पर ही रोक दिया जाएगा। रविवार को ब्लॉक के चलते डाउन 55046 शाहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर भी शाहजहांपुर के स्थान पर रोजा जंक्शन से सीतापुर के लिए रवाना होगा। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने बताया कि ट्रैक मरम्मत के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। कुछ और रेलगाडिय़ों के प्रभावित होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed