{"_id":"577fc7e14f1c1be6567fb4ec","slug":"blo-duty-teachers-who-had-adverse-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ ड्यूटी नहीं करने वाले शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ ड्यूटी नहीं करने वाले शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएलओ ड्यूटी (मतदाता पुनरीक्षण कार्य) नहीं करने वाले नगर क्षेत्र तथा भावलखेड़ा के 16 शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी गई है। बीएसए राकेश कुमार ने बताया कि इस समय जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन नामावलियों का संशोधन एवं त्रुटियों के निराकरण का कार्य चल रहा है। इस कार्य में परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षकों द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को करने से इंकार किया जा रहा है, उनके इंकार करने से यह कार्य में लगभग 20 दिन का विलंब हो चुका है। शिक्षकों की अनुशासनहीनता लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम में अपराधिक कृत्य है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी भावलखेड़ा और नगर क्षेत्र को निर्देश दिए हैं कि वह तत्काल संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं को ड्यूटी प्राप्त कराना सुनिश्चित करें, साथ ही अब तक मतदाता पुनरीक्षण का कार्य नहीं करने वाले शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए उन्हें तथा एडीएम प्रशासन को भी अवगत कराएं।
इन शिक्षकों को मिली है प्रतिकूल प्रविष्टि
मतदाता पुनरीक्षण कार्य नहीं करने वालों में नगर क्षेत्र के चार तथा विकास खंड भावलखेड़ा के 12 शिक्षक शामिल हैं। अनुशासनात्मक कार्रवाई में नगर क्षेत्र की शाहिदा खातून, रीना श्रीवास्तव, ममता सिंह और सुधा पांडेय तथा भावलखेड़ा से अशोक कुमार, धर्मेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, ममता रानी, कौसर जहां, फरजाना बानो, अनीता देवी, रश्मि मिश्रा, परवेज आलम, शालिनी सिंह, संजय कुमार दीक्षित और अनिल कुमार मिश्रा शामिल हैं।