फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Black clouds blown away by gusts of wind, heat increased

Shahjahanpur News: काली घटाओं को उड़ा ले गए पुरवाई के झोंके, बढ़ी उमस

Sat, 05 Jul 2025 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Black clouds blown away by gusts of wind, heat increased
सदर क्षेत्र में तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती महिला। संवाद - फोटो : shrinagar news
शाहजहांपुर। गर्मी और उमस से बेहाल जनजीवन को बारिश नहीं होने से शुक्रवार को भी राहत नहीं मिल सकी। दिन में कई बार काली घटाएं घिरीं, लेकिन उन्हें पुरवाई के झोंके अपने साथ उड़ा ले गए। हालांकि, मौसम विशेषज्ञ ने वायुदाब में आई गिरावट को देखते हुए शनिवार को दिन में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से ही बादल छाए होने के कारण उमस बढ़ने से न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री बढ़कर 27.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। शुक्रवार को सूर्योदय के बाद कुछ देर तक ठंडी पुरवाई चली क्योंकि तब तक वातावरण में आर्द्रता 72 प्रतिशत बनी रही। बाद में हवा की रफ्तार बढ़ी तो बादल छितराने लगे और धूप निकलने से गर्मी बढ़ने से अधिकतम तापमान भी 0.8 प्रतिशत बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस हो गया। बारिश नहीं होने से लोग गर्मी के साथ उमस से भी परेशान रहे।
विज्ञापन

सूर्यास्त के दो घंटे बाद ठंडी हवा के झोंके आसपास बारिश होने का अहसास कराते रहे, लेकिन शहर की सड़कों पर धूल उड़ती रही। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सुबह वायुदाब अधिक होने से बादल एक जगह ठहर नहीं सके, लेकिन शाम पांच बजे के बाद बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से पांच अंक कम हो गया। वायुदाब में आई कमी के कारण देर रात तक बादल घनीभूत होंगे और शनिवार को बारिश होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed