फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKYU worker clashed with Inspector in Puwayan, fierce fight

पुवायां में इंस्पेक्टर से भिड़े भाकियू कार्यकर्ता, जमकर नोकझोंक

Mon, 22 Aug 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
BKYU worker clashed with Inspector in Puwayan, fierce fight
शाहजहांपुर। दिल्ली में राकेश टिकैत को एक कार्यक्रम में जाने से रोके जाने और थाने ले जाने की सूचना पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न थानों में प्रदर्शन किया। पुलिस ने मना किया तो कार्यकर्ताओं की पुवायां इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

पुवायां। रविवार दोपहर बाद भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के साथ कार्यकर्ता पुवायां थाने पहुंचे। कार्यकर्ता थाना परिसर में धरना पर बैठ गए। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। अनिल ने कहा कि संगठन के निर्देश हैं कि थाने में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस पर अनिल सिंह और इंस्पेक्टर के बीच जमकर नोकझोंक हुई। कार्यकर्ताओं ने थाने से जाने से इन्कार कर दिया। बाद में टिकैत को छोड़ने की सूचना मिलने के बाद कार्यकर्ता थाने से चले गए। जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल भी थाने आ पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद अनिल सिंह यादव के प्रतिष्ठान पर बैठक में कार्यकर्ताओं से अभद्रता पर रोष जताया गया। सीओ पंकज पंत ने बताया कि उन्हें धरना-प्रदर्शन की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

बंडा। जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बंडा थाने के गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा गया। धरना स्थल पर जिला मीडिया प्रभारी सुखचैन सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, बृजकिशोर, कुलदीप सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर। रविवार शाम भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के युवा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन के तहसील अध्यक्ष गेंदनलाल वर्मा, बदन सिंह, मनोज प्रजापति, प्रतिपाल राजपूत, रामकुमार प्रजापति, चरणलाल वर्मा, प्रेमवती, ओमप्रकाश राजपूत आदि मौजूद रहे।

निगोही। भाकियू टिकैत गुट के नेता देवेंद्र पाल सिंह की अगुवाई में तमाम कार्यकर्ताओं ने थाने में प्रदर्शन किया। बाद में राकेश टिकैत की रिहाई की सूचना पर कार्यकर्ता वापस चले गए। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष माधुरी कुशवाहा, नरेश सिंह यादव, फिरासत खान, अन्नपूर्णा, रामवती, ओमवती, जयंती आदि लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed