फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU submitted a memorandum of demands to the SDM regarding issues of public interest.

Shahjahanpur News: जनहित के मुद्दों को लेकर भाकियू ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

Sat, 04 Jul 2026 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
BKU submitted a memorandum of demands to the SDM regarding issues of public interest.
तिलहर। जनहित के मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ता शुक्रवार को एसडीएम जीत सिंह राय से उनके कार्यालय में भेंट की और उन्हें 13 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

यूनियन के तहसील अध्यक्ष गेंदना लाल लोधी और युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में दिए गए मांग पत्र में निगोही मार्ग की रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने, निर्माण के दौरान रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा में स्थित बंद रेलवे क्रॉसिंग को चालू कराने, लखनऊ-दिल्ली हाईवे के पूर्वी भक्सी तिराहे पर दुर्घटनाओं को देखते अंडरपास बनाने, बाइपास चौराहे पर बस अड्डा बनाने, पुराने बस स्टेशन से रोडवेज बसों का संचालन कराने, छुट्टा गोवंशीय पशुओं को गोशालाओं में भेजे जाने आदि मांगें शामिल हैं। एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि सभी मांगो पर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन की प्रतियां भेजी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed