फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU staged a protest against the US trade deal.

Shahjahanpur News: अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में भाकियू ने किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 24 Jun 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
BKU staged a protest against the US trade deal.
पुवायां में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी और राष्ट्रवादी गुट के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर एसडीएम, सीओ से वार्ता के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गिल के नेतृत्व में डाक बंगला परिसर में एकत्र हुए। कार्यकर्ता नगर में जुलूस निकालना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद कार्यकर्ता डाक बंगले में धरने पर बैठ गए। भूपेंद्र सिंह गिल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिका से प्रस्तावित डील किसानों के खिलाफ है, इससे देश के कृषि क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। डील हुई तो किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगा। ट्रेड डील किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन

एसडीएम सदानंद सरोज और सीओ प्रवीण मलिक ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसान नेताओं से वार्ता की और स्थानीय स्तर की समस्याओं की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। धरना-प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव, संजय मिश्रा, रमाकांत यादव, हरिपाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
वार्ता के लिए मौके पर पहुंचा था। जो समस्याएं है, उनका जल्द ही समाधान कराने का आश्वासन दिया गया है।

-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed