{"_id":"9ccebb5cd1b7b902f001e3ed65a856e2","slug":"bku-ka-ansan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर भाकियू का अनशन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर भाकियू का अनशन समाप्त
पुुवांया (श्ााहजहांपुर)
Updated Mon, 22 Dec 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को भाकियू (भानु गुट) के कार्यकर्ता समस्याओं का निस्तारण कराने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन खत्म करने पर राजी हो गए। एसडीएम लालबहादुर ने आमरण अनशन पर बैठे कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
तहसीलदार न्यायिक के खिलाफ जांच कराने, लालपुर में सड़क की मरम्मत कराने, भटिउरा में खलिहान से कब्जा हटवाने, गांव अंडहा के कार्यकर्ता रिक्खीलाल के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने आदि मांगों को लेकर दो दिसंबर को भाकियू कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के सामने क्रमिक अनशन पर बैठ गए थे।
17 दिन तक क्रमिक अनशन चलने के बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया गया था। सोमवार को एसडीएम ने आश्वासन दिया कि 12 दिन में चार समस्याओं का निस्तारण करा दिया जाएगा। इसके बाद अनशन समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव, श्यामकिशोर अग्निहोत्री, राशीराम वर्मा, महेशचंद्र वर्मा, लालाराम गुप्ता, सोनपाल यादव, संतोष कुमार, संजय मिश्रा, शिवशंकर वर्मा सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।