{"_id":"bbce955f1daf34e773031df7ff6bea27","slug":"bku-in-puwayan-on-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में भाकियू भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में भाकियू भूख हड़ताल पर
पुवायां।
Updated Wed, 17 Jun 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं का एसडीएम कार्यालय पर छह दिन से चल रहा धरना-प्रदर्शन सातवें दिन भूख हड़ताल में बदल गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समस्याओं का समाधान होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
गौरतलब है कि भाकियू के तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने कई बार एसडीएम लालबहादुर को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की थी। अधिकारियों के सुनवाई नहीं करने के कारण कार्यकर्ताओं में रोष पनप गया और उन्होंने 11 जून से एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। धरने को छह दिन बीतने के बाद भी किसी अधिकारी ने उनकी सुध लेने की जरूरत नहीं समझी, इससे नाराज होकर बुधवार को भाकियू कार्यकर्ता संतोष कुमार तिवारी, वंशीलाल, जसवंत, अशर्फीलाल, रामकुमार भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं से अधिकारी जान कर भी अंजान बन रहे हैं। इस दौरान रामलखन वर्मा, श्रीकृष्ण, गुरप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह, जगदीश, सर्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
दूसरे दिन भी जारी रहा भाकिमयू का धरना
पुवायां। विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम कार्यालय पर शुरू किया गया भारतीय किसान मजदूर यूनियन का धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
यूनियन के जिला प्रभारी मैकूलाल यादव ने कहा कि उन्होंने 10 मई 2015 को एसडीएम को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की थी, लेकिन अभी तक एक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, उच्चाधिकारियों को इसका संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान तहसील अध्यक्ष भारत सिंह यादव, सोमेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, प्रताप सिंह, कल्यान सिंह, सुधीर सिंह, सर्वेश कुमार, प्रयागदत्त, प्रेमराज भारती आदि किसान मौजूद रहे।