फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU activists semi-naked protest against the discharge of drain water into agricultural fields in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: नाली का पानी खेत में छोड़ने का विरोध, अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने निकले भाकियू कार्यकर्ता

Tue, 01 Sep 2026 03:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पुवायां (शाहजहांपुर) Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 01 Sep 2026 03:10 PM IST
सार

पुवायां के उदना गांव में खेत में नाली का पानी आने से फसल खराब होने के विरोध में मंगलवार को भाकियू लोकशक्ति ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समाधान का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
BKU activists semi-naked protest against the discharge of drain water into agricultural fields in Shahjahanpur
भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के गांव उदना में खेत में नाली का पानी छोड़े जाने से फसल खराब हो गई। इसके विरोध में मंगलवार को भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता राजीव चौक पर प्रदर्शन करने के लिए डाक बंगला से निकल पड़े। जानकारी मिलते ही तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को रोककर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन




गांव उदना निवासी अनिल कुमार त्रिवेदी के खेत में नाली का पानी छोड़े जाने की शिकायत काफी समय से चली आ रही है। नाली का पानी खेत में भरने से फसल को भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है। खेत स्वामी और भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए। शिकायत के बाद जांच भी हुई और दोनों पक्षों के बीच राजीनामा कराया गया, लेकिन इसके बावजूद नाली के पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन


मंगलवार को समस्या का समाधान न होने से नाराज भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता डाक बंगला में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर राजीव चौक पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन के लिए निकल पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने किया समाधान कराने का आश्वासन 
सूचना पर तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समझाया और समस्या का मौके पर पहुंचकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद तहसीलदार, थाना प्रभारी और बीडीओ गांव उदना पहुंचे। अधिकारियों ने खेत और नाली का निरीक्षण कर समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू की।

भाकियू कार्यकर्ता डाक बंगला में ही एकत्र रहे। जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र मिश्रा ने कहा कि जब तक खेत में नाली का पानी आने की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed