फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKHU stages protest

आठ तक काम शुरू न हुआ तो भूख हड़ताल 

Thu, 28 Sep 2017 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Thu, 28 Sep 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
BKHU stages protest
ब्लॉक मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष सरदार अजीत सिंह की अगुवाई में धरने पर बैठे किसानों का मामला  तूल पकड़ते देख रात अधिकारी मौके पर पहुंचे और वार्ता के बाद दिए आश्वासन पर रात करीब 10:30 बजे घरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

विकासखंड कटरा खुदागंज की ग्राम पंचायत पलिया दरोवस्त के मजरा मुतिया देहातमाली से ब्लॉक मुख्यालय तक आवागमन के साधन न होने, गांव में नाली, सड़क पर खडंजा न होने, शौचालय एवं आवास न बनने से आक्रोशित ग्रामीणों के साथ बुधवार को धरने पर बैठे भाकियू जिलाध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने कहा कि मुतिया देहातमाली में विकास के नाम पर कोई काम नहीं कराया गया है। ग्रामीण नारकीय जीवन जी रहे हैं, जब तक गांव में विकास की कार्ययोजना अनुमोदित होकर निर्माण नहीं शुरू हो जाता तब तक धरना समाप्त नहीं होगा। भाकियू की इस धमकी से प्रशासन सकते में आ गया। लाठी-डंडे लेकर धरने पर बैठे किसान कहीं कोई तोड़फोड़ न कर दें, इस अनहोनी को दृष्टिगत रखते हुए उपजिलाधिकारी डॉ. वैभव शर्मा, नायब तहसीलदार राजेश्वर सिंह यादव, थानाध्यक्ष राहुल सिंह, खंड विकास अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार गंगवार, एडीओ पंचायत योगेंद्र कुशवाहा धरना स्थल पर किसानों को समझाने पहुंचे। अफसरों से वार्ता के बाद रात करीब 10:30 बजे वार्ता का हल निकला। अफसरों ने आश्वासन दिया आठ अक्तूबर तक गांव में विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर आठ अक्तूबर तक कार्य शुरू नहीं हुआ तो नौ अक्तूबर को किसान यूनियन के कार्यकर्ता ब्लॉक मुख्यालय पर भूख हड़ताल शुरू कर देंगेे। एसडीएम के लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। धरने में गणेश सिंह, रामवीर मौर्या, रामचंद्र गंगवार, रामपाल यादव, बाबूराम गंगवार समेत सैकड़ों भाकियू के कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed