फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP will take Sardar Patel's ideas to the masses

Shahjahanpur News: सरदार पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा

Sun, 26 Oct 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
BJP will take Sardar Patel's ideas to the masses
भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संबो​धित करते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना। स
शाहजहांपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह के मद्देनजर जिला योजना की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जयंती पर संगोष्ठियां, प्रभातफेरियां, निबंध प्रतियोगिताओं और विचार गोष्ठियों का आयोजन करने का निर्णय किया गया। निर्णय किया गया कि सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

31 अक्तूबर को लौहपुरुष वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जाएगी। भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक के दौरान जिले के सभी मंडलों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए कि सरदार पटेल के जीवन, विचारों और उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सरदार पटेल भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उनके अदम्य साहस और दृढ़ नेतृत्व के कारण आज देश एक सूत्र में बंधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे उनके आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाएं और युवाओं को प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि यह जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक प्रेरणा अभियान है जो हमें एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त करने की दिशा में आगे बढ़ाता है। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष केसी मिश्र और महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, सांसद अरुण कुमार सागर, विधायक अरविंद सिंह, वीर विक्रम प्रिंस जी, चेतराम, एमएलसी सुधीर गुप्ता, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर आदि मौजूद रहे। संचालन महानगर महामंत्री अंशुल चौहान ने किया।
--
निकलेगी पदयात्रा, कराई जाएंगी प्रतियोगिता

शाहजहांपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जनपद में पदयात्राओं सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक आयोजित होने वाली पदयात्राओं व अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

विकास भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में खन्ना ने कहा कि पदयात्राओं से पहले निबंध, वाद विवाद, सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, यंग लीडर्स प्रोग्राम, सरदार पटेल जी के जीवन पर संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन किया जाएगा। युवाओं के बीच नशा मुक्त भारत शपथ, स्वदेशी मेलों का आयोजन, योग एवं हेल्थ शिविरों के साथ साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाए जाएंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन भी किया गया। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने भी कार्यक्रम आयोजन के संबंध में सभी विभागों के प्रभावी समन्वय की बात कही। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक अरविंद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष भाजपा शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed