फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP UP chief Bhupendra Chowdhary said Operation Sindoor is revenge for the killing of innocent people

UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- निर्दोष लोगों की हत्या का बदला है 'ऑपरेशन सिंदूर'... देश के लिए गर्व का दिन

Wed, 07 May 2025 02:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 07 May 2025 02:04 PM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यह देश के लिए गर्व का दिन है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना आतंकवाद को सफाया करने को प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
BJP UP chief Bhupendra Chowdhary said Operation Sindoor is revenge for the killing of innocent people
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि आज का दिन हमारी सेना के लिए गौरव का दिन है। देश के लिए गर्व का दिन है। भारतीय सेना का 'ऑपरेशन सिंदूर' पहलगाम में की गई निर्दोष लोगों की बर्बरतापूर्वक हत्या का बदला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना आतंकवाद को सफाया करने को प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर में बुधवार को गांधी भवन में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर उन लोगों के लिए श्रद्धांजलि है, जिनकी आतंकी हमले में अकाल मृत्यु हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा है, उसे पूरा करने का काम किया है। 
विज्ञापन


वक्फ को लेकर ये बोले 
वक्फ संशोधन कानून पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वक्फ की संपत्ति भ्रष्टाचार और अनैतिक कब्जे कर इस्तेमाल की जा रही है। हमारी सरकार उस संपत्ति को गरीबों और आधारभूत ढांचे के लिए प्रयास कर रही है। कुछ लोग वक्फ को लेकर नकारात्मक माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए जनजागरण कर अल्पसंख्यक समाज के बीच वक्फ के फायदे रख रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के लोग नकरात्मक एजेंडा चलाकर अपना वोट बैंक को सेंट करना चाहते  हैं। उनकी मंशा को जनता समझ चुकी  है। हमारी सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास कर रही  है। वक्फ की जमीन पर अनैतिक कब्जे कर निजी इस्तेमाल करने वालों का एजेंडा चलने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed