{"_id":"656ccadfc09b5bb94b097f1a","slug":"bjp-rejoices-over-victory-in-three-state-elections-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-9258-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीन राज्याें के चुनाव में जीत पर झूमे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीन राज्याें के चुनाव में जीत पर झूमे भाजपाई
Mon, 04 Dec 2023 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेती रोड स्थित कार्यालय पर मंत्री सुरेश खन्ना को मिठाई खिलाते पदाधिकारी
शाहजहांपुर। तीन राज्यों में भाजपा की धमाकेदार जीत के बाद जिले में कई जगह पर जश्न मनाया गया। रेती रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर ढोल बजाए गए। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शीर्ष नेतृत्व की जमकर सराहना कर कांग्रेस पर निशाना साधा।
रेती रोड स्थित कार्यालय पर भाजपा की जीत के रुझान आने के बाद कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। ढोल बजाकर जाने के साथ ही मिठाई का वितरण किया। इस बीच मंत्री सुरेश खन्ना ने कांग्रेस के राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। कहा कि राहुल गांधी को कोई सीरियस नहीं लेता। वह परिवारवाद की वजह से पार्टी पर लदे हुए हैं। लोगों ने पहले से तय कर लिया था कि पंजे को नहीं लाना है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को आधी-आधी सीटों का नुकसान हुआ है। सेमीफाइनल में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सांसद अरुण सागर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, श्याम बाबू दीक्षित आदि मौजूद रहीं।
लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्रा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री की भरोसेमंद लोकप्रियता और गृहमंत्री अमित शाह के चुनाव प्रबंधन की है।