फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bjp,political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur

बूथ अध्यक्षों पर प्रधानमंत्री की रैली का दारोमदार, 50 लोगों को लाने का लक्ष्य

Sat, 11 Dec 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
bjp,political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur
भाजपा जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। 18 दिसंबर को प्रधानमंत्री की रैली में जनबल प्रदर्शन के लिए भारतीय जनता पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। जिले के सभी बूथ अध्यक्षों को अपने-अपने बूथ से कम से कम 50 लोग लाने का लक्ष्य दिया है। जिले में करीब 2600 बूथ हैं। ऐसे में तकरीबन सवा लाख की भीड़ बूथ अध्यक्षों के बलबूते जुटाने की कोशिश है।
विज्ञापन

जिले में भाजपा ने तकरीबन 26 सौ बूथों पर अध्यक्ष बनाए हुए हैं। इनमें महामंत्री, उपाध्यक्ष के साथ ही 21 लोगों की कमेटी होती है। इसके अलावा बूथ पर एक प्रभारी भी नियुक्त है। इस कमेटी में पांच बाइक, पांच एंड्राइड फोन धारक सदस्य होते हैं। मतदाता सूची के एक पन्ने में शामिल 60 मतदाताओं पर एक पन्ना प्रमुख का पद है। बूथ अध्यक्ष 12 दिसंबर को एटा में होने वाले सम्मेलन में शामिल होंगे। 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन कार्यक्रम को सभी बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र में लोगों को लाइव दिखाएंगे।
विज्ञापन

14 दिसंबर से पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारी में जुट जाएंगे। हर बूथ अध्यक्ष को कम से कम 50 लोगों को रैली में लाने का लक्ष्य मिला है। इस तरह से लगभग एक लाख 30 हजार लोग केवल बूथ अध्यक्ष की प्रेरणा से रैली तक पहुंचेंगे। बूथ अध्यक्ष के अलावा पार्टी के सभी पदाधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की कवायद में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ अध्यक्षों को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। कोशिश है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में उन्हें सुनने के लिए काफी भीड़ पहुंचे। सभी पदाधिकारी रैली की सफलता के लिए जुटे हुए हैं। हरिप्रकाश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed