फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP Mahila Morcha protest against Congress MP Angomcha Bimol in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल पर कार्रवाई की मांग

Mon, 12 Oct 2026 05:09 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 12 Oct 2026 05:09 PM IST
सार

शाहजहांपुर में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
BJP Mahila Morcha protest against Congress MP Angomcha Bimol in Shahjahanpur
भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस के सांसद अंगोमचा बिमोल पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन




सोमवार को दोपहर 12 बजे भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी झंडे और पोस्टर लेकर पहुंचीं। यहां नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय के सामने सांसद अंगोमचा बिमोल के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सिद्ध होने पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष शिल्पी ने कहा कि कांग्रेस सांसद पर छात्राओं से जुड़े गंभीर आरोपों के बावजूद महिला सम्मान और सुरक्षा की बात कांग्रेस कर रही है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता, अल्पना श्रीवास्तव, वर्षा अवस्थी, हेमा अग्रवाल, विम्मी सैनी, नलिनी ओमर, नीलम गुप्ता, बबली सिंह, ब्लॉक प्रमुख रजनी भानु सिंह आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed