फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP: Mahendra appointed District President of Scheduled Morcha; Vinod handed charge of the city unit again.

Shahjahanpur News: भाजपाः महेंद्र बने अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष, विनोद को फिर मिली महानगर की कमान

Mon, 12 Oct 2026 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP: Mahendra appointed District President of Scheduled Morcha; Vinod handed charge of the city unit again.
विनोद कुमार कनौजिया, महानगर अध्यक्ष। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक रावत ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति के बाद जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा की है। शाहजहांपुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र पाल सिंह की पदोन्नति करते हुए उन्हें अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विनोद कुमार कनौजिया को दोबारा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

सिंधौली निवासी महेंद्र पाल सिंह इससे पहले मोर्चा में महामंत्री रह चुके हैं। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने के बाद उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मोहल्ला गदियाना निवासी विनोद कुमार कनौजिया वर्ष 2012 में संगठन से जुड़े थे। पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से महानगर अध्यक्ष बनाया है। वह सदर मंडल में उपाध्यक्ष समेत कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने उन्हें बधाई दी है। संवाद

विनोद कुमार कनौजिया, महानगर अध्यक्ष। स्रोत: स्वयं

विनोद कुमार कनौजिया, महानगर अध्यक्ष। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed