फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP is giving very expensive cylinders in Uttar Pradesh

Shahjahanpur News: गुरु नानकदेव के प्रकाश पर्व पर निकाली गई नगर कीर्तन यात्रा

Fri, 01 Dec 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
BJP is giving very expensive cylinders in Uttar Pradesh
नगर कीर्तन यात्रा में पुवायां में करतब दिखाती गतका पार्टी। संवाद
पुवायां। गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को बंडा से नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई। यात्रा का पुवायां सहित कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बंडा के गुरुद्वारा श्री गुरुनानक देव से बाबा अमर सिंह, गुरु का ताल आगरा के संत बाबा प्रीतम सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई कीर्तन यात्रा के बंडा के मुख्य चौराहे पर पहुंचने पर गतका पार्टी ने हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद यात्रा परवाना चक्की, दलेलापुर, रामपुर हीरा, बसंतापुर, बनिगवां, चित्तरपुर, जुझारपुर होती हुई पुवायां पहुंची। पुवायां में राजीव चौक पर रंजीत गतका अखाड़ा गुरु का ताल आगरा और श्री हरगोविंद गतका अखाड़ा ददिउरी के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन


कीर्तन यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों को प्रसाद के रूप में फल बांटे गए। यात्रा में सबसे आगे पंज प्यारे और पीछे एक वाहन पर श्री गुरुग्रंथ साहिब की फूलों की लड़ियों से सजी पालकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इसके पीछे कई ट्रैक्टर-ट्राॅलियों पर महिलाएं सबद कीर्तन करते चल रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जाम में फंसी एंबुलेंस



पुवायां में गतका पार्टी के प्रदर्शन के दौरान बंडा मार्ग पर भारी जाम लग गया। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। बाद में पुलिसकर्मियों और कीर्तन यात्रा के साथ चले रहे सेवादारों ने एंबुलेंस को जाम से निकलवाकर रवाना कराया। राजीव चौक पर सीओ पंकज पंत, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

नगर कीर्तन यात्रा में पुवायां में करतब दिखाती गतका पार्टी। संवाद

नगर कीर्तन यात्रा में पुवायां में करतब दिखाती गतका पार्टी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed