फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP governments are a threat to both democracy and the constitution: Shyam Lal

लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए भाजपा की सरकारें खतरा : श्यामलाल

Fri, 16 May 2025 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
BJP governments are a threat to both democracy and the constitution: Shyam Lal
शाहजहांपुर  के मीरानपुर कटरा में कार्यक्रम में बोलते सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल। स्रोत
शाहजहांपुर/ मीरानपुर कटरा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि संविधान और न्यायपालिका की बात न मानने वाले देश को नहीं चला सकते। मौजूदा भाजपा सरकार में लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा है।
विज्ञापन

वह मीरानपुर कटरा के गांव सिउरा में बूथ, जोन व सेक्टर प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो कार्यकर्ता अपने बूथ को जीतता है, वही सबसे बड़ा नेता होता है। आज पीडीए की आवाज गांव से निकलकर सड़क तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संकल्प है कि जब तक शरीर में खून का एक-एक कतरा बाकी है। तब तक देश और प्रदेश के पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यक, शोषितों, वंचितों, मजलूमों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं के लिए हक और अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि अपने बूथ को सशक्त बनाएं। चेताया कि अभी तक पार्टी की ओर से किसी भी विधानसभा सीट में प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। न ही कोई अपने को प्रत्याशी लिखे।
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजपाल कश्यप ने कहा कि 2024 के लोकसभा व ददरौल विधानसभा के उपचुनाव में कम समय मिलने के बावजूद भी हर समाज व वर्ग का ऐतिहासिक वोट मिला था। जनता ने दोनों प्रत्याशियों को जिताने और सरकार और प्रशासन के तंत्र ने हराने का काम किया। पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री मुनीर अहमद, पूर्व विधायक आशीष यादव, अवधेश कुमार वर्मा, रोशनलाल वर्मा, रणंजय सिंह यादव, ओमकार सिंह, जीवेंद्र वाजपेयी आदि मौजूद रहे। आभार जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने व्यक्त किया।


पूर्व मंत्री की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.सत्यपाल सिंह यादव की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व कटरा जाते समय ओमवीर सिंह यादव के ढाबे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed