{"_id":"5737369d4f1c1bb75691a350","slug":"birthdays-in-model-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल स्कूल में मनाया गया बच्चों का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल स्कूल में मनाया गया बच्चों का जन्मदिन
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sat, 14 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
मॉडल स्कूल में मनाया गया बच्चों का जन्मदिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल प्राइमरी स्कूल हथौड़ा बुजुर्ग द्वितीय में बच्चों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। जन्मदिन के लिए स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, झंडियों आदि से सजाया गया था। मदर्स डे के उपलक्ष में बच्चों ने मां को समर्पित प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। इस बीच कई बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड बनाकर मां को समर्पित किए और उनका आशीर्वाद लिया। समारोह में कहकशां, काजल, अनुष्का, अरशद, चांद बानो आदि का जन्मदिन मनाया गया, इन बच्चों को उपहार दिए गए।
प्रधान अध्यापिका सुखमीत कौर की देखरेख में हुए आयोजन में बच्चों की मां माया देवी, मैना देवी, सावित्री, रेशमा, मंजू, अनीता, राजेश्वरी, मोनिका आदि भी मौजूद रहीं। करिश्मा की मां को बेस्ट मदर चुना गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अलकमा बानो, ज्योति बाला गोगिया, फरहा दीबा, प्रीति तोमर आदि का योगदान रहा। अंत में प्रधानाध्यापिका ने आभार व्यक्त किया।