लापरवाही पर जन्म-मृत्यु पटल लिपिक को किया गया निलंबित
सार
नगर निगम कार्यालय में तमाम जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन लंबित होने तथा कार्य के प्रति उदासीनता बरतने पर पटल लिपिक श्रीराम को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मोहम्मद जमन को डिमांड लिपिक जोन 4 के कार्य के साथ ही जन्म-मृत्यु लिपिक वरिष्ठ प्रभार का दायित्व सौंपा गया है। नवनियुक्त द्वितीय श्रेणी लिपिक शशांक अग्निहोत्री को जन्म-मृत्यु लिपिक के साथ कनिष्ठ प्रभार एवं वाजिद अली को लेखा विभाग की डाक के साथ जन्म-मृत्यु के प्राप्त आवेदन-पत्रों को एकत्र कर वांछित आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराए जाने के लिए तत्काल प्रभाव से आदेशित किया है।
विज्ञापन