फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bina kam karayee hi harpe 47 lack

बिना काम कराए ही हड़पे 47 लाख

Sat, 29 Nov 2014 08:26 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 29 Nov 2014 08:26 PM IST
विज्ञापन
bina kam karayee hi harpe 47 lack

मनरेगाके कामों में भ्रष्टाचार कीशिकायतों का यह ताजा उदाहरणहै। हाल ही में सोशल ऑडिट टीमोंने सिंधौली,पुवायां,तिलहरऔर खुटार ब्लॉक के विभिन्नगांवों में इंदिरा आवासोंसहित मनरेगा से संबंधित कार्योंकी जांच की तो पता चला कि 47लाखरुपये के कार्य सिर्फ कागजोंपर दर्शाकर रकम हड़प ली गई।लोकपाल ने यह मामला गबन कामानते हुए संबंधित ग्रामप्रधानों और अन्य ग्राम स्तरीयअधिकारियों से रकम की रिकवरीकराने की प्रशासन से सिफारिशकी है।

विज्ञापन

ब्लॉकस्तर पर गठित सोशल ऑडिट टीमोंने जन शिकायतों के आधार परक्षेत्रवार संबंधित गांवोंमें मनरेगा के तहत अब तक कराएगए विकास कार्यों सहित इंदिराआवासों के निर्माण का भौतिकसत्यापन किया तो चौंकाने वालेतथ्य सामने आए।
विज्ञापन


खासयह है कि ऑडिट टीम ने इस ब्लाकके गनपतपुर हरैया
,महानंदपुर,मूड़ाहारिस,खंडसार,दिलावरपुर,पिलखना,नगरियाप्रयागपुर,चककन्हऊ,जमुनिया,अनावा,गरगैया,मुड़ियापवांर,खिरियापाठक और भटपुरा रसूलपुर गांवोंको जांच के दायरे में लेने परइतनी गड़बड़ी पकड़ी। टीमप्रभारी का मानना है कि अन्यगांवों में जांच करने पर भीशासकीय धनराशि के दुरुपयोगसंबंधी मामले सामने आ सकतेहैं।

उधर,पुवायांब्लॉक के महुरेना,मदनापुरबैवहा,कंजापुरेना,गंधनी,बसखेड़ाबुजुर्ग,अगौनाबुजुर्ग,सकरापुर,जुझारपुर,सैदापुर,घनश्यामपुरखुर्द,हरदुआ,मीरपुर,धरमंगदपुरजब्ती,बद्रीपुरहदीरा,आयूं,बेहटासन्वात,बिलसड़ीबुजुर्ग,नगरियाबुजुर्ग,रघुनाथपुरऔर औरंगाबाद में सोशल ऑडिटटीम ने दौरा करके इन गांवोंमें 8.05लाखरुपये की घपलेबाजी पकड़ी।कहीं शौचालय गायब मिला तो कहींरोड पर खड़ंजा की जगह पड़ंजालगा पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानोंऔर संबंधित अधिकारियों सेरिकवरी की सिफारिश

मनरेगालोकपाल डॉ.सुरेशचंद्र मिश्र के अनुसार सोशलऑडिट टीमों ने तिलहर ब्लॉकके गांवों में 18लाखरुपये और खुटार ब्लॉक में 1.5लाखरुपये शासकीय धनराशि के दुरुपयोगका ब्योरा भेजने केसाथ संबंधितग्राम प्रधानों और ग्रामस्तरीय अन्य अधिकारियों सेइस धनराशि की रिकवरी कराए जानेका अनुरोध किया है। डीएम औरसीडीओ से इसी आशय की संस्तुतिकी जा रही है।


दिसंबरके दूसरे सप्ताह आएगी सीबीआईटीम

मनरेगामें भ्रष्टाचार के मामलों कीजांच करने केलिए सीबीआई टीमलखनऊ मुख्यालय से दिसंबर केदूसरे सप्ताह में यहां आएगी।मनरेगा लोकपाल ने बताया किजांच के लिए सीबीआई के अधिकारीप्रणव कुमार,बीकेबिरदी और सुनील झा ने आठ दिसंबरके बाद यहां आने का संकेत दियाहै।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed