फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Billing facilities will now be available 24 hours a day at the medical college.

Shahjahanpur News: मेडिकल कॉलेज में अब 24 घंटे मिलेगी बिलिंग की सुविधा

Fri, 12 Dec 2025 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Billing facilities will now be available 24 hours a day at the medical college.
राजकीय मेडिकल कॉलेज में बिलिंग काउंटर का किया जा रहा निर्माण। संवाद  
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब 24 घंटे बिलिंग की सुविधा मिलेगी। मरीजों को अब देर रात या सुबह पैथोलॉजी जांच, डॉक्टर की फीस या अन्य जरूरी सेवाओं के लिए बिलिंग और भुगतान के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि नई व्यवस्था में एक्स-रे रूम के पास काउंटर बनना शुरू हो गया है। काउंटर शुरू होने पर मरीजों व तीमारदारों को राहत मिलेगी। उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ेगा। प्राचार्य ने बताया कि मरीजों की सुविधाओं के लिए पर्चा काउंटर पर लगने वाली भीड़ को लेकर रेलिंग लगा दी गई है ताकि मरीज लाइन में लगकर पर्चा बनवा सकें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आधुनिक इमरजेंसी बनने का काम भी तेजी से चल रहा है। करीब 30-40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। प्राचार्य ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते कई स्थानों पर चहारदीवारी टूटी हुई है। इस कारण जानवर घुस आते हैं। निर्माण कार्य पूर्ण होने पर व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। जानवरों को भगाने के लिए कर्मचारी को लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed