{"_id":"69fcd0815349f8a02c02abd6","slug":"biker-teacher-dies-after-being-hit-by-truck-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-172692-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार शिक्षक की मौत
विज्ञापन
शेखर मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय शेखर मिश्रा की बाइक में ग्वालटोली के पास ट्रक की टक्कर लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि वह काफी दूर तक घसीटते हुए चले गए।
परिजनों के अनुसार, शेखर मिश्रा पुवायां के एक निजी स्कूल में शिक्षक थे। बृहस्पतिवार को उनके छोटे भाई सोनू का जन्मदिन था। वह जन्मदिन के लिए केक व अन्य सामान लेने के लिए सदर बाजार जाने के लिए बाइक से निकले थे। रात करीब नौ बजे कैंट एरिया में ग्वालटोली के पास ट्रक की टक्कर बाइक में लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई।
हादसे को देख लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों के अनुसार, मृतक की मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। बेटे की मौत से वह बेसुध हो गईं हैं। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया है। हादसे के बाद चालक भाग गया है। ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।