फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike riding robbers snatched the lady's purse

बाइक सवार लुटेरों ने महिला का पर्स छीना

Tue, 31 May 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 31 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bike riding robbers snatched the lady's purse
बाइक सवार लुटेरों ने महिला का पर्स छीना
कोतवाली क्षेत्र में पुराने जिला अस्पताल रोड पर सपा कार्यालय के सामने रविवार रात बाइक सवार लुटेरों ने रिक्शा पर सवार महिला का पर्स छीन लिया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन अंधेरे में लुटेरे फरार हो गए। महिला की तहरीर पर कोतवाली में दे दी गई है। मोहल्ला सिंजई निवासी तबस्सुम बेगम पत्नी मोहम्मद यासीन बहादुरगंज में एक इंस्टीट्यूट चलाती हैं। रविवार की शाम को वह अपनी मां नसीम बानो अपने पांच वर्षीय बेटे यवजान के साथ दाना मियां की मजार गईं थी। वहां से रात करीब साढ़े नौ बजे घर लौटते समय पुराने जिला अस्पताल रोड पर सपा कार्यालय के पास पीछे से बाइक पर आए दो लुटेरों ने तबस्सुम के हाथ से पर्स छीन लिया। सोमवार की सुबह तबस्सुम ने कोतवाली जाकर घटना की तहरीर दी। तबस्सुम ने बताया कि बैग में दो कीमती मोबाइल, 35 सौ रुपये, घर, इंस्टीट्यूट और कार की चाबियां थीं। कोतवाल आरएन चौधरी ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके बदमाशों का सुराग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed