{"_id":"621e786096789223524b6693","slug":"bike-riders-ran-away-after-snatching-a-bag-full-of-jewelry-from-the-bullion-trader-shahjahanpur-news-bly4770056147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी से सोने-चांदी के जेवरों से भरा थैला छीनकर भागे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारी से सोने-चांदी के जेवरों से भरा थैला छीनकर भागे बाइक सवार
विज्ञापन
सिंधौली। शहर की चौक कोतवाली क्षेत्र निवासी सराफा व्यापारी व गोरक्षा दल के जिला प्रभारी शिवम वर्मा से सिंधौली क्षेत्र में गांव कटिया बुजुर्ग के तेरा रोड पर थैला छीनकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। थैले में सोना-चांदी के जेवर व नकदी रखी थी। पीड़ित ने रात करीब साढ़े नौ बजे थाने पर तहरीर दी है।
चौक निवासी शिवम वर्मा की सिंधौली क्षेत्र के कटिया बुजुर्ग गांव में सराफा की दुकान है। शाम पांच बजे अपने पिता विशन वर्मा के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दुकान से कुछ ही दूरी तय कर पाए थे। तभी लघुशंका करने के लिए रोड के किनारे रुके। थैला उनके पिता विशन वर्मा के हाथ में था। तभी एक बाइक पर सवार दो लोग आए और थैला छीनकर भाग गए।
शिवम ने बताया कि उन्होंने शोर मचाते हुए बाइक का कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन ढाटाधारी बदमाश तेजी से फरार हो गए। बाइक पर नंबर भी नहीं पड़ा था। शिवम के मुताबिक, बाइक में 16 हजार रुपये का कैश, 400 ग्राम चांदी, आठ ग्राम सोना था। लगभग 85 हजार रुपये का माल थैले में था। सीओ वीएस वीर कुमार ने बताया कि उन्हें लूट की जानकारी नहीं है। किसी ने थाने पर भी तहरीर नहीं दी है।