फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike riders are negligent in applying helmet on accident by accident

हादसे होने के बाद भी हेलमेट लगाने में लापरवाही बरत रहे बाइक सवार

Tue, 20 Sep 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:31 AM IST
सार

पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाने के बाद भी लोग हेलमेट लगाने को तैयार नहीं हैं।एक दिन में तीन बाइक सवारों की मौत के बाद भी सोमवार को लोग नहीं चेते।एक दिन में तीन मौतें होने के बाद भी बाइक सवार हेलमेट लगाने के लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
Bike riders are negligent in applying helmet on accident by accident

विस्तार

शाहजहांपुर। पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाने के बाद भी लोग हेलमेट लगाने को तैयार नहीं हैं। शहर से लेकर देहात तक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगा रहे। एक दिन में तीन बाइक सवारों की मौत के बाद भी सोमवार को लोग नहीं चेते। बाइक पर तीन लोग सवार होकर फर्राटे भरने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार सुबह नेशनल हाईवे पर थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला लाला तेली बजरिया निवासी संतोष दीक्षित की हादसे में मौत हो गई। उनके पास हेलमेट था लेकिन लगाए हुए नहीं थे। शाम को तिलहर के गांव रटा में रतिपाल व सतेंद्र की बाइक खंभे से टकरा गई। दोनों की मौके पर मौत हो गई। एक दिन में तीन मौतें होने के बाद भी बाइक सवार हेलमेट लगाने के लिए तैयार नहीं हैं। हेलमेट नहीं लगाने के साथ ही बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलते हैं। इससे हादसा होने का डर बना रहता है। खास बात यह है कि पुलिस हर तिराहे-चौराहे पर ट्रिपल राइडिंग करने वालों को रोककर उनके खिलाफ कार्रवाई करती है। उसके बाद भी बाइक सवार मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

हेलमेट लगाकर नहीं चलने वालों के चालान हर रोज किए जाते हैं। पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रही है। अपनी सुरक्षा को लेकर बाइक सवारों को हेलमेट लगाना चाहिए। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed