{"_id":"68e8ed9ba72929afde06a062","slug":"bike-rider-woman-killed-son-injured-after-collision-with-truck-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-154725-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रक से कुचलकर वृद्ध महिला की मौत, हेलमेट ने बचाई बेटे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रक से कुचलकर वृद्ध महिला की मौत, हेलमेट ने बचाई बेटे की जान
विज्ञापन
मुन्नी बेगम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। जलालाबाद थाना क्षेत्र के मालूपुर गांव की रहने वालीं 65 वर्षीय मुन्नी बेगम की शुक्रवार सुबह शाहजहांपुर रोड पर ऊबरिया मंदिर के पास ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बेटा कल्लू दूसरी ओर गिरने से बाल-बाल बच गया। आंखों के सामने मां की मौत से कल्लू बेसुध हो गया। भाई सादिक के मुताबिक, कल्लू ने हेलमेट लगाया हुआ था इस वजह से ज्यादा चोट नहीं आई।
बेटे सादिक ने बताया कि कुछ माह पूर्व मां मुन्नी बेगम ने लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी स्थित अस्पताल से आंख का ऑपरेशन कराया था। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपने छोटे बेटे कल्लू के साथ दवा लेने के लिए बाइक से मोहम्मदी जाने के लिए निकलीं थीं। जैसे ही वह शाहजहांपुर रोड पर ऊबरिया मंदिर के पास पहुंचीं, तभी पीछे से ट्रक की टक्कर लगने से मां सड़क पर गिरीं और पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। मां की मौके पर ही मौत हो गई।
भाई कल्लू दूसरी ओर सड़क पर गिरा। उसके हाथ-पैर में चोट आईं। मुन्नी बेगम की मौत से उनके बेटे इश्तियाक, सादिक, इरफान, कल्लू, राशिद, साबिर, बेटी मुन्नन, शबनम का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
--
हादसों में स्कूटी सवार महिला समेत चार लोग घायल
तिलहर। अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए हादसों में स्कूटी सवार महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राहगीरों ने सीएचसी पर पहुंचाया। डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
सुबह किसी काम से घर से निकले मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव खड़खड़ी निवासी महेंद्र की बाइक में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर एक ढाबे के पास पीछे से आए किसी अज्ञात की टक्कर लग गई। हादसे में वह घायल होकर बेहोश हो गए। हाईवे पर ही एक ढाबे के पास स्कूटी अनियंत्रित हो जाने से अपने मायके मोहम्मदी जा रहीं दातागंज (बदायूं) क्षेत्र के गांव वजीरगंज निवासी पूजा घायल हो गईं। मोहल्ला उम्मरपुर निवासी आमिर जैतीपुर जाते वक्त बाइक अनियंत्रित हो जाने से नीचे गिरकर घायल हो गए। शुक्रवार को दोपहर बाद पिथनापुर गांव के अरविंद गांव के पास बाइक फिसलने से नीचे गिरकर घायल हो गए। संवाद