फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rider uncle-nephew dies due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

Fri, 24 Dec 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider uncle-nephew dies due to vehicle collision
सद्दाम का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के कृभको फर्टिलाइजर के पास बुधवार की देर रात करीब 11 बजे किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोजा की आदर्शनगर कालोनी निवासी सद्दाम हसन (20) और थाना तिलहर के चौटिया निवासी उनके भांजे फैजान (19) की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक के नंबर की मदद से दोनों के परिजनों का पता लगाकर उन्हें सूचना दी।
विज्ञापन

सद्दाम राजमिस्त्री था। थाना तिलहर क्षेत्र के मोहल्ला चौटिया निवासी उसका भांजा फैजान साथ में रहकर काम में हाथ बंटाता था। कांट थाना क्षेत्र के गांव रावतपुर निवासी सद्दाम के मामा कय्यूम अली निर्माण कार्य की ठेकेदारी करते हैं। मिर्जापुर क्षेत्र में उनका काम चल रहा था। यहां पर सद्दाम और फैजान काम कर रहे थे। लौटने के बाद अक्सर सद्दाम अपने भांजे के साथ कय्यूम के घर रुक जाता था। बुधवार की रात सद्दाम बाइक से अपने भांजे फैजान को उसके घर तिलहर छोड़ने के लिए जा रहा था। तभी शाहजहांपुर-कांट रोड पर कृभको फर्टिलाइजर के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में सद्दाम और फैजान की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक पर लिखे नंबर को मोबाइल एप पर डालकर दोनों के परिजन की जानकारी जुटाई। बाइक चला रहा सद्दाम हेलमेट लगाए था। पुलिस ने दोनों शवों को राजकीय मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना पर परिजन भी राजकीय मेडिकल कालेज पहुंच गए। दोनों के शवों को देखकर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के रावतपुर निवासी रुकसत अली ने बताया कि भांजा सद्दाम अपने भांजे फैजान के साथ बचपन से दोस्त बनकर रहते थे। दोनों को कहीं भी जाना होता था तो एक साथ जाते थे। दोनों काम भी एक साथ करते थे। सद्दाम के मामा कय्यूम अली ठेकेदारी करते हैं। उनके ठेके की देखरेख सद्दाम और उसका भांजा फैजान करते थे। मौजूदा समय में मिर्जापुर क्षेत्र में उनका काम चल रहा था। दोनों अपना काम खत्म कर सद्दाम अपने मामा कय्यूम के घर रुक जाते थे। वहीं से बुधवार की रात सद्दाम अपने भांजे फैजान को छोड़ने के लिए तिलहर उसके घर जा रहा था। सद्दाम पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वहीं फैजान का एक बड़ा भाई फैसल और एक बहन शीबा है।

फैजान का फाइल फोटो

फैजान का फाइल फोटो- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed