{"_id":"6803f309452bdfa56a0252d8","slug":"bike-rider-snatched-the-mobile-of-a-female-constable-and-fled-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-142042-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला सिपाही का मोबाइल छीनकर भागा बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला सिपाही का मोबाइल छीनकर भागा बाइक सवार
Sun, 20 Apr 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाने के सामने मार्ग पार करते समय महिला सिपाही मधुबाला से बाइक सवार युवक मोबाइल छीन ले गया। इस बीच उसकी बाइक वहीं छूट गई। पुलिस ने काफी तलाश के बाद उसे हिरासत में ले लिया है।
घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। महिला सिपाही थाने का कार्य निपटाकर घर जा रही थी। थाने के सामने सड़क पार करते समय बाइक सवार आया और उनका मोबाइल फोन छीनकर कस्बे से होते हुए कांट की ओर भाग गया। शोर-शराबा होने पर पुलिस ने तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप ने बताया कि मोबाइल छीनने वाले को पकड़ लिया है। संवाद