{"_id":"66a977356dd9a4ddf60035d4","slug":"bike-rider-injured-after-colliding-with-bull-dies-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-123889-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सांड़ से टकराकर घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सांड़ से टकराकर घायल बाइक सवार ने तोड़ा दम
Wed, 31 Jul 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 31 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
पुवायां के अनुज वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
पुवायां। सांड़ से टकराकर घायल हुए बाइक सवार ने इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय दम तोड़ दिया।
मोहल्ला गढ़ी निवासी 30 वर्षीय अनुज वर्मा सोमवार की शाम बाइक से कहीं गए थे। मोहम्मदी मार्ग पर गांव जनकापुर के पास अचानक एक सांड़ उनकी बाइक के सामने आ गया। सांड़ से बाइक टकरा जाने से अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। रास्ते में अनुज ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
अनुज के पिता और मां की पहले ही मौत हो चुकी है। अनुज की 21 अप्रैल को बंडा के गांव ढका घनश्याम की पूजा देवी से शादी हुई थी। शादी के तीन महीने बाद ही पति की मौत से पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि हादसे में युवक की मौत की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।