फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rider dies due to collision with unknown vehicle on highway in Bareilly

Road Accident: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भाई को फैक्टरी में छोड़कर लौट रहा था घर

Mon, 27 May 2024 03:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 May 2024 03:28 PM IST
सार

शाहजहांपुर जनपद के भिटारा गांव निवासी युवक रविवार रात बाइक से घर लौट रहा था। फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में हाईवे पर किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle on highway in Bareilly
किशन लाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाई को फैक्टरी में छोड़कर लौट रहे बाइक सवार युवक की टक्कर रविवार रात करीब एक बजे किसी अज्ञात वाहन से हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बरेली जनपद के फतेहगंज पूर्वी में हुआ। युवक शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र का निवासी था। 

विज्ञापन

 
जैतीपुर थाना क्षेत्र के भिटारा गांव निवासी किशन लाल (30) का छोटा भाई सुरजीत बरेली में रजऊ परसपुर में एक फैक्टरी में काम करता था। किशन अपने भाई को फैक्टरी तक छोड़ने के लिए बाइक से रविवार शाम करीब 6:30 बजे निकला था। 
विज्ञापन


टिसुआ के पास हुआ हादसा 
भाई को फैक्टरी में छोड़ने के बाद किशन लाल बाखरगंज में अपनी रिश्तेदारी में चला गया। रात करीब एक बजे वह वापस आ रहा था। फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के टिसुआ के पास लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर उसकी बाइक में लग गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया। किशनलाल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। किशन लाल की मौत से मां कन्यावती, पिता रामौतार, पत्नी सरोज का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed