{"_id":"692de042e5add2f5040ec380","slug":"bike-rider-dies-after-hitting-a-tree-after-hitting-a-bovine-animal-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-159121-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गोवंशीय पशु के बाद पेड़ से टकराए बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गोवंशीय पशु के बाद पेड़ से टकराए बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
रविरतन का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी 38 वर्षीय बाइक सवार रविरतन रविवार रात फाजिलपुर गांव के पास अचानक सड़क पर आए गोवंशीय से टकराते हुए सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गए। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
रविवार को कांट थाना क्षेत्र के कुतुआपुर गांव निवासी रविरतन के मामा की बेटी की शादी थी। देर रात रविरतन शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बुधवाना रोड पर फाजिलपुर गांव के पास पहुचे, तभी अचानक सड़क पर आए गोवंशीय पशु से उनकी बाइक टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
एक राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविरतन के परिजनों को सूचना दी। खबर सुनकर मौके पर आए परिजन शव को देख बिलख पड़े। परिजनों ने बताया कि वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी ममता बेसुध हो गईं हैं। भाई सतीश भी गुमसुम हो गए हैं। वहीं, रिश्तेदार की मौत पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने गांव पहुंचकर परिवार के लोगों को सांत्वना दी। मदनापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत हुई है।
विज्ञापन
--
गोवंशीय पशुओं को गोशाला भेजने के दावे हवाहवाई
- सड़कों पर गोवंशीय पशुओं से टकराकर कई लोगों की मौत हो चुकी है। पशुओं को गोशाला भेजने के दावे हवाहवाई साबित हुए हैं। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पशुओं की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों की जान जा रही है, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
--
इस वर्ष ये हो चुकीं घटनाएं
- 27 नवंबर : जलालाबाद में शाहजहांपुर मार्ग पर उबरिया गांव के पास पशु से टकराकर बाइक सवार आशुतोष पाठक की मृत्यु हो गई थी।
- 01 अक्तूबर : जलालाबाद के कूरेबंडा गांव निवासी बाइक सवार लालाराम की कलेक्टरगंज में सांड़ से टकराकर मौत हो गई थी।
- 08 अक्तूबर : खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले बंडा के बाबूपुर गांव निवासी मेवाराम को सांड़ से पटककर मार डाला था।
- 11 अक्तूबर : सांड़ से टकराने से घायल सेहरामऊ दक्षिणी के बबक्करपुर के रामेश्वर की 16 अक्तूबर को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
- 15 अक्तूबर : मिर्जापुर के सिकंदरपुर गांव निवासी बाइक सवार गोविंद दुबे की सांड़ से टकराने से जान चली गई थी।
- 17 अक्तूबर : जलालाबाद में ड्यूटी से गांव झरहरहरीपुर लौट रहे होमगार्ड शिवरतन की छुट्टा पशु से टकराकर मौत हो गई थी।