{"_id":"6842adba40f0e4db66067d95","slug":"bike-rider-dies-after-falling-into-a-ditch-on-the-side-of-lucknow-delhi-highway-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लखनऊ-दिल्ली हाईवे किनारे खाई में गिरकर बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लखनऊ-दिल्ली हाईवे किनारे खाई में गिरकर बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 06 Jun 2025 02:29 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:29 PM IST
सार
शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार हाईवे किनारे खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
खाई में पड़ी बाइक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे थाना रोजा क्षेत्र की गुर्री चौकी के पास बृहस्पतिवार रात बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। खाई में बारिश का पानी एकत्र होने के कारण बाइक सवार उसमें गिरकर उठ नहीं पाया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि गुर्री चौकी से थोड़ा पहले सीतापुर की ओर जाने वाली लेन की ओर खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पास में ही बाइक पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और बाइक को बाहर निकाला। बाइक के नंबर से व्यक्ति की पहचान चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंटा निवासी संजीव वाजपेयी पुत्र उमेश वाजपेयी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि संजीव थैले बनाने व बेचने का काम करते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति का मामला: इंस्पेक्टर नरगिस ने दी सफाई, कहा- पति के पास पैसा, फिर क्यों न उड़ाऊं
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। कीचड़ में पड़े होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका होगा। अभी परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। अगर तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।