फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle

Shahjahanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 30 Sep 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle
खुटार सीएचसी पर रोती पूरनपुर के छोटेलाल के परिवार की महिलाएं। संवाद - फोटो : credit
खुटार (शाहजहांपुर)। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जा रहे पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर की पंकज कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय छोटेलाल बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। खुटार सीएचसी पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

छोटेलाल के दामाद आशीष जायसवाल लखीमपुर के कस्बा नीमगांव में रहते हैं। आशीष की पलिया निवासी बहन के ससुर का निधन हो गया था। छाेटेलाल सोमवार सुबह बाइक से अंतिम संस्कार में शामिल होने पलिया जा रहे थे। खुटार-पूरनपुर मार्ग पर लौहंगापुर जंगल में छोटेलाल की बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से वह गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

एंबुलेंस से उनको खुटार सीएचसी पर भर्ती कराया गया। सीएचसी पर इलाज के दौरान छोटेलाल ने दम तोड़ दिया। उनके पास से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर छोटेलाल के दामाद आशीष जायसवाल और परिजन खुटार पहुंचे। छोटेलाल के पुत्र सर्वेश और रवि अमृतसर में मजदूरी करते हैं। सूचना पाकर दोनों लोग घर के लिए रवाना हो गए हैं।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार छोटेलाल हेलमेट नहीं लगाए थे। उनकी मौत से पत्नी रेशमा, बहू, पुत्री सीमा, सेनू का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed