फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike 'Jalabhishek Yatra' welcomed with a shower of flowers.

Shahjahanpur News: बाइक जलाभिषेक यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत

Wed, 26 Aug 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bike 'Jalabhishek Yatra' welcomed with a shower of flowers.
जलालाबाद में जला​भिषेक यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
जलालाबाद। राष्ट्रीय बजरंग दल और अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के तत्वावधान में मंगलवार सुबह बाइकों से श्रद्धा और उल्लास के साथ जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। इस वर्ष यह यात्रा भगवान परशुराम की जन्मस्थली को रामायण सर्किट में शामिल कराने के संकल्प के साथ निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ नगर देवता बाबा हरदेव राजा के स्थान से हुआ। यात्रा बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे और नगर के कई स्थानों से भ्रमण करती हुई कांट क्षेत्र के भैंसटाकलां शिव मंदिर के लिए रवाना हो गई। इससे पहले यात्रा का नगर में कई जगहों पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इससे पहले, मुख्य चौराहे पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांत मंत्री अर्पित भामाशाह ने कहा कि हर साल यह यात्रा प्रशासन से एक मांग पूरी कराने के संकल्प के साथ निकाली जाती है।
विज्ञापन

इस वर्ष यात्रा में परशुरामपुरी को रामायण सर्किट में शामिल करने की मांग की गई है। इस दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी को इसी आशय से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। यात्रा में अभिषेक सिंह, भूपेंद्र सिंह भन्नू, प्रदीप मिश्रा, हरिओम गुप्ता, प्रियांशु शुक्ला, गोपाल द्विवेदी, अशित पाठक आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed