फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike fell out of control on the highway, mother and daughter injured

Shahjahanpur News: हाईवे पर अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, मां-बेटी घायल

Fri, 29 Sep 2023 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bike fell out of control on the highway, mother and daughter injured
तिलहर। पत्नी और बेटी के साथ ससुराल जा रहे युवक की बाइक हाईवे पर गिर गई। हादसे में घायल हुए लोगों को पूर्व विधायक राजेश यादव ने अपनी गाड़ी से तिलहर सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बिरियागंज कांशीराम कॉलोनी निवासी आरिफ ने बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह अपनी पत्नी चमन और पुत्री जैनब के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे लाल पंप के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में पत्नी और बेटी घायल हो गईं।
विज्ञापन

कटरा के पूर्व विधायक राजेश यादव वहां से गुजर रहे थे। घायलों को देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। उन्होंने डॉक्टर से घायलों का बेहतर उपचार करने के लिए कहा। डॉक्टर ने घायल पुत्री का उपचार करके घर भेज दिया जबकि महिला को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed