फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bike collides with bull on Shahjahanpur-Jalalabad road, one dead, two injured

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर-जलालाबाद मार्ग पर सांड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल

Thu, 02 Oct 2025 10:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with bull on Shahjahanpur-Jalalabad road, one dead, two injured
लालाराम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। तेरहवीं कार्यक्रम से घर लौट रहे बाइक सवार तीन लोग बुधवार रात शाहजहांपुर मार्ग पर कलक्टरगंज गांव के पास सांड़ से टकरा गए। हादसे में घायल हुए कूरेबंडा गांव निवासी 65 वर्षीय लालाराम की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए था।
विज्ञापन

बुधवार को गांव ककरहा के पूर्व प्रधान के यहां तेरहवीं की दावत थी। कूरेबंडा गांव के निवासी ब्रजकिशोर के साथ गांव के लालाराम और ऊधमपाल भी दावत में शामिल होने के लिए बाइक से गए थे।
विज्ञापन

लालाराम के बेटे रामसागर ने बताया कि रात करीब आठ बजे सभी एक बाइक से घर के लिए लौट रहे थे। ब्रजकिशोर बाइक चला रहा था। जैसे ही वे शाहजहांपुर मार्ग पर कलक्टरगंज गांव के पास पहुंचे, अचानक सामने आए सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों व पुलिस की मदद से तीनों को सीएचसी भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने चेकअप कर पिता लालाराम को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि लालाराम के चार बेटे हैं। पत्नी की दो साल पूर्व सर्पदंश से मौत हो गई थी। लालाराम के शव को देख उनके बेटों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
--
सांड़ के हमले से घायल हुआ युवक

तिलहर। नगर के मोहल्ला मुस्तफाबाद में बृहस्पतिवार सुबह सांड़ के हमले से घर के बाहर टहल रहा सद्दाम घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में गोवंशीय पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से पशुओं पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। संवाद


--
सड़क पर घूम रहे गोवंशीय पशु, ले रहे लोगों की जान

प्रशासन का दावा है कि छुट्टा जानवर गोशालाओं में संरक्षित किए जा रहे हैं लेकिन हकीकत इससे अलग है। हाईवे पर अब भी बड़ी संख्या में पशु घूमते देखे जा सकते हैं। सबसे ज्यादा समस्या जलालाबाद-शाहजहांपुर हाईवे पर है। यहां पर दिन-रात सैकड़ों गोवंशीय पशु सड़क पर बैठे रहते हैं। सड़क निर्माणाधीन होने के चलते बदहाल स्थिति में है। रात में अंधेरा होने के कारण पशु नजर नहीं आते और हादसा हो जाता है। इससे पहले भी हादसे हो चुके हैं।
--
अब तक छुट्टा पशुओं के हमले में हो चुकी कई लोगों की मौत
- मदनापुर थाना क्षेत्र के ककरौआ गांव निवासी 50 वर्षीय मीरा देवी की सांड़ के हमले से मौत हो गई थी।
- कांट थाना क्षेत्र के जमौर गौटिया गांव निवासी बाइक सवार 21 वर्षीय अखिलेश की सांड़ से टकराकर मौत हो गई थी।
- सेहरामऊ दक्षिणी के सरौरा-सरौरी गांव में सांड़ से टकराकर बाइक सवार हंसुआ जाजू गांव के छोटेलाल की मौत हो गई थी।

- पुवायां में सांड़ की टक्कर लगने से लखीमपुर खीरी के अनिल की मौत हो गई थी।

- अल्हागंज में सुगसुगी मोड़ पर छुटटा पशु की वजह से मनीराम की मौत हो गई थी।

लालाराम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

लालाराम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed