{"_id":"678c03c8e429ecc7e9004fe3","slug":"bike-collided-with-truck-in-nigohi-uncle-and-nephew-died-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-135931-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निगोही में ट्रक से टकराई बाइक...मामा-भांजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निगोही में ट्रक से टकराई बाइक...मामा-भांजे की मौत
Sun, 19 Jan 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
विनीत शुक्ला का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। पीलीभीत में आयोजित शादी समारोह में जा रहे मामा-भांजे की बाइक पुवायां रोड पर ब्यूर गांव के पास गन्ने से भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव सुहेली निवासी हरेंद्र पांडेय का 19 वर्षीय पुत्र सोहन अपनी बहन रेखा देवी के ससुराल पीलीभीत जिले के थाना करेली के गांव कौहारा में गया था। शनिवार को गांव में रिश्तेदार दिनेश चंद्र की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए सोहन वहीं रुक गया था। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने 16 वर्षीय भांजे विनीत शुक्ला के साथ सिंधौली के मियांपुर के रहने वाले हलवाई की बाइक लेकर निगोही आया था। एक घंटे तक रुकने के बाद करीब सात बजे दोनों शादी लौट रहे थे। पुवायां रोड पर ब्यूर गांव के पास गन्ने से लदे ट्रक से बाइक सामने से टकरा गई।
मामा-भांजे की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। टक्कर होने के बाद पुवायां रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों को सीएचसी पर भिजवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया जा सका। सूचना पर तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
मामा के घर रहता था विनीत
-प्रदीप शुक्ला का पुत्र विनीत अपने मामा वेदप्रकाश दीक्षित निवासी खमरिया थाना तिलहर में रहता था। वह एक कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। करीब एक महीने पहले ही अपने गांव लौटा था। विनीत की मौत से भाई चंदन, मां आरती देवी और बहन वंदना देवी के आंसू नहीं थम रहे हैं। गांव में शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं।
-- -- -
इकलौते बेटे की मौत की सूचना मां-पिता को नहीं दी
-सोहन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन रेखा देवी है, जिसके गांव में शादी होने के चलते वह रुक गया था। हादसे के बाद सोहन के घर पर मां और पिता को रात साढ़े आठ बजे तक खबर नहीं दी गई थी।