फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bijness

दुकानें बंद कराने पर सड़क पर उतरे फर्नीचर व्यापारी

Mon, 11 May 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
bijness
शाहजहांपुर। प्रशासन से निर्धारित समय पर बहादुरगंज पचराहा के व्यापारी फर्नीचर की दुकानें खोल रहे हैं। इसके बावजूद क्षेत्रीय पुलिस चौकी के दरोगा और सिपाही उन्हेें दुकानें सुबह के वक्त खोलने को बाध्य कर रहे हैं। दुकानें बंद कराने के विरोध में फर्नीचर व्यापारी रविवार को दोपहर अपना काम छोड़कर पचराहा पर आ गए और मौन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बता दें कि डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने ग्रीन जोन के नाते महानगर में अलग-अलग व्यवसायों से जुड़ीं दुकानें और बाजार खोलने के लिए सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक की अवधि में तीन टाइम स्लॉट तय किए हैं। आदेश में डीएम ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन व्यवसायों का किसी टाइम स्लॉट में उल्लेख नहीं है, उनसे संबंधित व्यापारी अपने प्रतिष्ठान दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक खोलेंगे।
विज्ञापन

चूंकि, फर्नीचर की दुकानों का किसी टाइम स्लॉट में जिक्र नहीं है। इसी आधार पर बहादुरगंज पचराहा पर फर्नीचर की करीब एक दर्जन दुकानें और शोरूम दोपहर एक से शाम छह बजे तक खुल रही हैं, लेकिन वहां की पुलिस चौकी के एक दरोगा ने दोपहर के समय व्यापारियों को हड़काकर दुकानें एक बजे के बाद बंद करने को कहा। फर्नीचर व्यवसायी अनवार खां के अनुसार डीएम के आदेश का हवाला देकर समझाने पर भी पुलिस वाले उनकी सुनने को तैयार नहीं हुए तो व्यापारी दुकानें छोड़कर सड़क पर आ गए और सामाजिक बनाए रखते हुए मौन प्रदर्शन किया। हालांकि, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी का कहना है कि दुकानें खुलने को लेकर पुलिस को गलतफहमी हुई होगी और इस बारे मेें चौकी प्रभारी को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed