फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bijli

33 केवी लाइन पर बारिश में कहर बनकर टूटे पेड़

Wed, 18 Sep 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
bijli
शाहजहांपुर। पुवायां रोड स्थित पैना पावर हाउस से हथौड़ा बिजली उपकेंद्र के लिए निकली 33 केवी लाइन पर सोमवार को दोपहर बाद बारिश होने पर पेड़ कहर बनकर टूट पड़े। लाइन के तार टूट जाने से हथौड़ा से लेकर शहर की इंदिरानगर कालोनी तक करीब सात हजार घरों एवं प्रतिष्ठानों में करीब चार घंटे तक बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

सुबह से रुककर हल्की बूंदाबांदी होती रही, लेकिन दोपहर 2.30 बजे के बाद हवा की रफ्तार तेज होने के साथ बारिश शुरू हो गई। खास यह रहा कि इस दौरान बरेली मोड़ से चारखंभा और घंटाघर तक हल्की बूंदाबांदी से सड़कें सिर्फ भीग सकीं, लेकिन महानगर के पूर्वोत्तर इलाके मेें जमकर बारिश हुई। इसी क्षेत्र में आने वाले गन्ना शोध परिषद के मौसम अनुभाग में 15 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

बारिश के कारण दोपहर में खिली हल्की धूप से पैदा हुई उमस से जनजीवन को थोड़ी राहत जरूर मिल गई, लेकिन तेज हवा चलने से मोहम्मदी रोड पर बसुलिया गांव के पास 33 केवी लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया। इस कारण लाइन के तार टूटकर नीचे आ गिरे। हथौड़ा उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि बसुलिया गांव के पास बांस का जंगल है और बांस के कुछ पेड़ों का झुरमुट तेज हवा से लाइन पर गिर जाने के कारण अपराह्न तीन बजे फाल्ट हो गया। लाइन के तार ठीक कर उसे शाम सात बजे चालू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed