फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bhojpuri songs tempered in Holi Milan

पूर्वांचल महासभा के होली मिलन समारोह में भोजपुरी गीतों का लगा तड़का

Tue, 29 Mar 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri songs tempered in Holi Milan
शाहजहांपुर में पूर्वां महासभा के होली मिलन समारोह में डॉ पूजा त्रिपाठी को सम्मानित करते महासभा ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पूर्वांचल महासभा का होली मिलन समारोह का आयोजन बाबा विश्वनाथ मंदिर यात्री निवास में हुआ। इसमें पूर्वांचल के लोगों प्रतिभाग किया। इस दौरान भोजपुरी गीतों का तड़का लगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसएस लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा, विशिष्ट अतिथि जेल अधीक्षक वीडी पांडेय, डॉ. पूजा त्रिपाठी पांडेय, महासभा के महामंत्री विपुल सिंह ने शुभकामनाएं दी। महासभा के अध्यक्ष स्व. वेदप्रकाश रावत के योगदान को याद किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। गायक सुखप्रीत ने भोजपुरी गीतों से मुग्ध कर दिया। कार्यवाहक अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष उपेश रावत, जेलर राजेश राय, वेदपाल सिंह चौहान एडवोकेट, नीलेश चौबे, संजय पांडेय, दिनेश सिंह, सुरेंद्र राय, सुरेंद्र सिंह, शिवपाल सिंह, संजय तिवारी, उमेश पांडे, कामेश्वर सिंह, वंशराज सिंह, कमलेश यादव, श्याम विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं
एसएस कॉलेज के शिक्षक संघ की ओर से होली मिलन समारोह हुआ। प्राचार्य व शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अनुराग अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दी। डॉ. कविता, स्मृति व मोनिका ने फाग तथा बीएड विभाग की छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यकारी अध्यक्ष एसपी डबराल, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह, भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष शिशिर शुक्ला, डॉ. प्रतिभा सक्सेना, डॉ. आदर्श पांडेय, डॉ. विकास खुराना, शिवानी भारद्वाज, पद्मजा मिश्रा, अंजू अग्निहोत्री, मृदुल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर परिस्थति में एक-दूसरे की करें मदद : इंद्रसेन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का होली मिलन समारोह राय विशुन दयाल इंटर कॉलेज में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि हमें हर परिस्थिति में एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। प्रदेश महामंत्री श्याम चंद्र श्रीवास्तव, युवा प्रदेश अध्यक्ष गौरव सक्सेना, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष अल्पना श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, बालकृष्ण श्रीवास्तव, कृपाशंकर सक्सेना पवन कुमार सक्सेना, अवनीश कुमार सक्सेना, प्रमोद कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।

एक-दूसरे से गले मिले वरिष्ठ नागरिक
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी का होली मिलन एसपी कॉलेज में हुआ। वरिष्ठजनों ने एक-दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दी। अध्यक्ष जेडी सक्सेना, महासचिव सर्वेश कुमार गुप्ता, हरचरन मिश्रा, सत्यप्रकाश तिवारी, चिन त्रिवेदी, एसपी शर्मा, अजय वर्मा, भूप सिंह, वीरेश वाजपेयी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed